Events

Home » , , » रियल लाइफ में नहीं करते बात TV पर रोमांस करने वाले ये 5 कपल्स,

रियल लाइफ में नहीं करते बात TV पर रोमांस करने वाले ये 5 कपल्स,

Written By Pawan Pareek on Wednesday, 17 February 2016 | 08:24

TV पर रोमांस करने वाले ये 10 कपल्स, रियल लाइफ में नहीं करते बात

1. करण मेहरा और हीना खान। 
 करण मेहरा और हीना खान।

मुंबई: खबरें गर्म हैं कि टीवी का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या' ऑफ एयर हो सकता है! दरअसल, शो की लीड एक्ट्रेस अक्षरा यानी हिना खान को सासु मां बनना गवारा नहीं है। उधर कहानी की मांग यही है। इसी वजह से हीना शो से अलग हो सकती है। वैसे, मेकर्स अक्षरा को मनाने की कोशिश में लगे हैं, अगर हीना नहीं मानती हैं तो शो बंद भी हो सकता है! 7 साल में भी दोस्त नहीं बन पाए अक्षरा-नैतिक...
भले ही टीवी स्टार्स की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जाती हो, लेकिन इनमें से कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें ऑफ-स्क्रीन एक-दूसरे से बात करना भी गवारा नहीं है। पिछले सात सालों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फैन्स का फेवरेट बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लीड कपल करण (नैतिक) और हिना (अक्षरा) आज तक फ्रेंडली नहीं हो पाए हैं। वैसे, इनके बीच कभी कोई झगड़ा भी नहीं हुआ, लेकिन फिर भी ये आपस में बात नहीं करते हैं।

करण-हिना के अलावा ऐसे कई टीवी स्टार्स हैं जिनकी केमिस्ट्री टीवी पर बेहतरीन लगता है, लेकिन रियल लाइफ में ये एक-दूसरे से बात करने से भी बचती हैं।

2. दीपिका सिंह और अनस रशीद
TV पर रोमांस करने वाले ये 10 कपल्स, रियल लाइफ में नहीं करते बात
एक समय अच्छे दोस्त रहे 'दीया और बाती हम' के लीड पेयर दीपिका (संध्या) और अनस (सूरज) के बीच सब तब बिगड़ गया, जब दीपिका ने अनस को सरेआम सेट पर थप्पड़ जड़ दिया था। सू्त्रों के मुताबिक, पिछले साल दीपिका ने गलत तरीके से छुने की वजह से अनस को थप्पड़ जड़ा था। इसके बाद दोनों की बातचीत बंद है।
3. दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल
TV पर रोमांस करने वाले ये 10 कपल्स, रियल लाइफ में नहीं करते बात
'ये हैं मोहब्बतें' की लीड जोड़ी दिव्यंका और करण भी एक-दूसरे से दूरी बनाते थे। वजह था करन का नखरे दिखाना और सेट पर लेट आना। हालांकि, पिछले साल हुए दिव्यंका के एक्सिडेंट के बाद करण ने अपना रवैया बेहतर बनाया और दोनों ही रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
4. सिमरन कौर और मुदित नायर
TV पर रोमांस करने वाले ये 10 कपल्स, रियल लाइफ में नहीं करते बात
अनामिका यानी सिमरन कौर, जो इस शो में टाइटल रोल प्ले कर रही हैं, असल जिंदगी में बेहद ही इंट्रोवर्ट हैं। रिजर्व नेचर की होने की वजह से वह सेट पर अकेले ही रहना पसंद करती हैं। इसलिए ही मुदित और सिमरन की अब तक आपस में रैपो नहीं बन पाई है और शायद यही वजह है कि ये दोनों अपने सीन्स शूट करने के बाद एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
5. विवियन दसेना और दृष्टि धामी
TV पर रोमांस करने वाले ये 10 कपल्स, रियल लाइफ में नहीं करते बात
इगो इश्यूज की वजह से 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' (2012-14) के लीड पेयर विवियन और दृष्टि बात नहीं करते थे। हालांकि, विवियन के शो छोड़ने और दोबारा ज्वाइन करने के लिए दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा बिगड़ गया था।
Comment Form is loading comments...
Share this article :