Events

Home » , , , » Russia में हुआ था प्यार, शादी करने के लिए राजस्थान आई ये विदेशी लड़की

Russia में हुआ था प्यार, शादी करने के लिए राजस्थान आई ये विदेशी लड़की

Written By Pawan Pareek on Thursday, 18 February 2016 | 11:06

सात समुंदर पार से आई रूस की अलिना और राजस्थान में चिड़ावा के विकास पिलानिया ने लिए सात फेरे।
सात समुंदर पार से आई रूस की अलिना और राजस्थान में चिड़ावा के विकास पिलानिया ने लिए सात फेरे।
जयपुर/चिड़ावा। रूस के सिमप्रोफॉल से आई अलिना शादी के रीतिरिवाज को समझ तो नहीं पा रही है लेकिन जैसा पंडित जी कहते जा रहे हैं, करती जा रही है। अलिना को राजस्थान के चिड़ावा जिले के एक लड़के से पढाई के दौरान प्यार हुआ और वो शादी करने के लिए राजस्थान आ गई । कैसे रूस की अलिना का दिल आया राजस्थान के विकास पर...
चिड़ावा जिले में देवरोड के डा. विकास पिलानिया से अलिना को मोहब्बत रूस में हुई थी। दूल्हा-दुल्हन ने रूस की क्रीमिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से साथ-साथ डॉक्टरी की है। विकास, क्रीमिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी रूस से डाक्टर की पढ़ाई करने वहां गए थे। वहीं रूस के सिमपेरोकोल शहर की आलिया पढ़ाई करती थीं। दोनों को प्यार हुआ, फिर दोनों ने एक दूसरे को जाना और घरवालों को पसंद आने पर हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। भारतीय परिधान से सजी अलिना ने बताया, शादी के लिए सभी फैमिली मेंबर राजी हुए तब ही हमने शादी की। फेरे चिड़ावा में तथा बाकी की रस्में देवरोड में निभाईं। गुरूवार को इनका रिसेप्शन दूल्हे के पैतृक गाँव में हुआ ।
विवाह बंधन में बंधे अलिना और विकास।
 
रूस की अलिना और राजस्थान में चिड़ावा के विकास पिलानिया विवाह बंधन में बंधे।
ये मुलाकातें प्यार में कब बदलीं?
अलिना कहती हैं, "हम दोनों साथ में पढ़ते थे। बातों-बातों में विकास ने मुझे प्रपोज किया और मैंने हंसकर कहा ‘It’s a Joke’, लेकिन विकास ने मुझे यकीन दिलाया कि वे मुझसे प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।"
पेरेंट्स का रिएक्शन कैसा रहा?
विकास बोले, "शुरू में तो हम दोनों के पेरेंट्स को लगा कि हम सीरियस नहीं हैं, क्योंकि भाषा, संस्कृति और धर्म अलग थे, लेकिन हम दोनों ने सोच लिया था कि शादी तो करनी ही है। हमने अपनी फैमिली को मनाया और कहते हैं ना कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। बस ऊपर से बनकर आई हमारी जोड़ी को सबका आशीर्वाद मिल ही गया।"
अलिना ने इशारों में समझी इंडियन रस्में
अलिना के पिता रूस में बिजनेस करते हैं। विकास व अलिना क्रिमिया के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। भोबिया के पंडित रमाकांत शर्मा ने विवाह की रस्में संपन्न करवाईं।
वहीं भारतीय दुल्हन का परिधान पहने डा. अलिना पंडित शर्मा द्वारा हाथ के इशारों से बताई जा रही रस्में निभाते खूब खुश नजर आईं। दुल्हन ने बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट ससुर कमल सिंह पिलानिया और सास सुमन पिलानिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विकास अलिना को वरमाला पहनाते हुए।
विकास अलिना को वरमाला पहनाते हुए।
अलिना का इंडिया से क्या है कनेक्शन
देवरोड के दूल्हे से विवाह बंधन में बंधी रशियन दुल्हन डा. अलिना का इंडिया से गहरा कनेक्शन है। दरअसल अलिना के पूर्वज महाराष्ट्र के ही रहने वाले थे। लेकिन उसके परिवार की चार पीढियां लंबे समय से रूस में ही रहकर व्यवसाय कर रही हैं। दुल्हा-दुल्हन दोनों मेडिकल की पढाई पूरी करके क्रीमिया में ही प्रेक्टिशनर हैं।
विवाह बंधन में बंधे अलिना और विकास।
Share this article :