Events

Home » , , » हॉलीवुड फ़िल्म Baywatch में Rock के साथ दिखेंगी देसी बेब प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड फ़िल्म Baywatch में Rock के साथ दिखेंगी देसी बेब प्रियंका चोपड़ा

Written By Pawan Pareek on Friday, 19 February 2016 | 09:55

रास्ते कहां खत्म होते हैं, ज़िन्दगी के सफ़र में,
मंज़िल तो वहीं है, जहां ख्वाहिशें थम जाएं
ऐसी ही सोच रखती हैं प्रियंका चोपड़ा. साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनते ही प्रियंका चोपड़ा ने ये सोच लिया था कि वो सिर्फ़ एक जगह रह कर काम नहीं करेंगी. तभी तो बॉलीवुड से शुरू हुआ उनका सफ़र आज हॉलीवुड के शोज़ और मूवीज़ तक पहुंच गया है.
'Welcome To My City' गाने से सिंगर प्रियंका ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की. अभी हाल ही में उन्होंने अमेरिका में चर्चित हुए शो ‘Quantico' में सबकी वाह-वाही बटोरी.
हॉलीवुड में शुरुआत हो गयी, गाना भी गा लिया, टीवी शो में भी काम कर लिया, लेकिन कई लोगों को अभी भी लगता था कि हॉलीवुड की फ़िल्मों में काम करना और एक अच्छा रोल मिलना, हर किसी की बात नहीं है. लेकिन प्रियंका ने अपने आलोचकों को मुंह-तोड़ जवाब दिया है.
क्योंकि अब  वो दिखेंगी 'रॉक' Dwayne Johnson के साथ 'Baywatch' में. जिस किसी ने भी Baywatch के बारे में नहीं सुना, तो उन्हें बता दूं कि ये 80-90 के दशक का सबसे चर्चित शो था.
Baywatch में अपनी पिगी चॉप्स यानी प्रियंका के काम करने की जानकारी रॉक Dwayne Johnson ने अपने Instagram अकाउंट से दी.

Source: instagram priyankachopra therock
प्रियंका की तारीफ़ करते हुए रॉक ने लिखा, 'प्रियंका दुनिया के बड़े स्टार्स में से एक हैं. बेहद टैलेंटेड, कातिलाना ख़ूबसूरत और बेहद ख़तरनाक हैं. उनकी यही खूबियां उन्हें Baywatch के लिए परफेक्ट बनाती हैं. मैं Baywatch की मैड फैमिली में प्रियंका का स्वागत करता हूं.'

Source: instagram priyankachopra therock
एक्टर-निर्देशक Dwayne Johnson की पोस्ट पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा की खुशी साफ़ झलक रही थी. अपने बाकी किरदारों से हट कर, प्रियंका फ़िल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगी, जिसकी आधिकारिक तौर से पुष्टि उन्होंने कर दी है.
पहले xXx में दीपिका पादुकोण और अब Baywatch में प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड के लिए ये सबसे अच्छा समय है. प्रियंका को उनकी फ़िल्म के लिए ग़जबपोस्ट की तरफ़ से ढेर सारी शुभकामनाएं.
Share this article :