Events

Home » , » सचिन तेंदुलकर के साथ क्रूज़ पर जाना चाहते हैं? तो 1 लाख रुपयों का इंतज़ाम कर लीजिये

सचिन तेंदुलकर के साथ क्रूज़ पर जाना चाहते हैं? तो 1 लाख रुपयों का इंतज़ाम कर लीजिये

Written By Pawan Pareek on Friday, 19 February 2016 | 09:58

भारत देश में सचिन का फैन कौन नहीं है! और अब आपको मौका मिल सकता है सचिन, ब्रेट ली और शेन वार्न के साथ सफ़र करने का, उनसे मिलने का... मोनार्क क्रूज़ पर.
Source: India
जी हां, एक लक्ज़री क्रूज़ सर्विस जल्द ही लॉन्च होने वाली है जिसके एक कमरे का किराया है 1 लाख रुपये. वैसे अगर आप ज़्यादा रईस हैं तो 5 लाख रुपये में एग्ज़ीक्यूटिव कमरा भी उपलब्ध है.

सचिन के अलावा इस क्रूज़ पर बॉलीवुड के कुछ नामी-गिरामी लोग भी होंगे जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे. इनमें से मुख्यतः हैं वीर दास, नेहा धूपिया, बादशाह, पापा सीजे, डीजे ख़ुशी और संजीव कपूर.

इस क्रूज़ शिप में 935 केबिन हैं, जिनमें 2,000 लोग रह सकते हैं. इसके अलावा इस शिप पर कई रेस्टोरेंट, शॉपिंग सेंटर, लाइब्रेरी, आर्केड, हेलिपैड और सनसेट बुलेवार्ड भी है.
अगर आपके पास इतने पैसे नहीं हैं तो इस क्रूज़ शिप की तस्वीरें देख कर ही संतोष कर लो, नहीं तो मार्च तक इतने रुपये जमा कर लो. क्या पता, सचिन आपकी बोलिंग पर गेंद सीधे समुद्र में पहुंचा दें!



Share this article :